सफारी में सिंबा-सुल्तान के लिए शेरनी लाने की तैयारी तेज, वन्यजीव विनिमय पर बनी सहमति

Share This

 इटावा सफारी पार्क में जन्मे बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान अब नौ साल के हो चुके हैं। अक्टूबर 2016 में बब्बर शेर मनन और जेसिका की पहली मेटिंग से जन्मे इन दोनों शेरों के लिए उपयुक्त शेरनी लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

सफारी पार्क प्रबंधन द्वारा Sakkarbaug Zoological Garden, Rajgir Zoological Safari और Rohtak Zoo से शेरनी लाने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में राजगीर प्राणि उद्यान के वन्यजीव चिकित्सक ने मार्च के अंतिम सप्ताह में इटावा सफारी पार्क का निरीक्षण भी किया।

इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल और वन्यजीव चिकित्सक डॉ. रोबिन यादव ने 2 अप्रैल 2026 को रोहतक प्राणि उद्यान का दौरा किया। वन्यजीव विनिमय के तहत रोहतक से शेरनी ‘सुधा’ को इटावा लाने और बदले में इटावा से ‘विश्वा’ (जो विश्व लायन दिवस 2022 पर जन्मा नर शेर है) को रोहतक भेजने पर सहमति बनती दिखाई दे रही है।

बताया गया कि शेरनी सुधा पहले दो बार शावकों को जन्म दे चुकी है। उसे इटावा लाने से पहले उसके सैंपल Indian Veterinary Research Institute और National Centre for Biological Sciences भेजे जाएंगे, ताकि स्वास्थ्य की पूरी जांच सुनिश्चित की जा सके। इसके बाद Central Zoo Authority, नई दिल्ली से अनुमति मिलने पर ही विनिमय प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसके अलावा राजगीर प्राणि उद्यान से एक अर्ध-वयस्क नर शेर के विनिमय की भी योजना है, जबकि गुजरात के सक्करबाग जू से शेरनी लाने के लिए भी लगातार पत्राचार जारी है।

सफारी प्रबंधन को उम्मीद है कि जल्द ही सिंबा और सुल्तान के लिए उपयुक्त शेरनी उपलब्ध हो जाएगी, जिससे इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेरों की ब्लडलाइन में आवश्यक बदलाव संभव हो सकेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...