30 मार्च को कन्हैया मित्तल की उपस्थिति में होगा भव्य श्री खाटूश्याम संकीर्तन

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- हारे का सहारा बाबा श्री खाटूश्याम के भजनों के मशहूर विश्व प्रख्यात भजन सम्राट कन्हैया मित्तल (चण्डीगढ) के स्वरों की गूँज नगर में आगामी 30 मार्च को सम्पन्न होने वाले भव्य व ऐतिहासिक द्वितीय श्री खाटूश्याम संकीर्तन महोत्सव में होगी। जहाँ करीब 15 हजार से अधिक महिला-पुरूष श्रद्धालुओं के कार्यक्रम में सहभागिता करने की सम्भावना है।

बुधवार को श्री श्याम मित्रमण्डल भरथना के तत्वाधान् में अवध गार्डन में आयोजित वार्ता के दौरान संरक्षक श्याम सुन्दर चौरसिया व अन्य पदाधिकारी विनोद यादव, अतुल पोरवाल, सुनील शारदा, राहुल यादव, रामजी तोमर, अनुराग पोरवाल, रज्जू पोरवाल, हिमांशू चौबे, बबलू यादव, राजू माहेश्वरी, रोहित भंसाली आदि ने देते हुए बताया कि आगामी 30 मार्च को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एस0ए0वी0 इण्टर कालेज के सामने भैरोमल सिन्धी के मिल में भव्य व ऐतिहासिक साज-सज्जायुक्त विशालकाय प्रांगण में द्वितीय भव्य श्री श्याम संकीर्तन होने जा रहा है। जिसमें भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के साथ आशू वर्मा (मुम्बई) व खुशी शाक्य (भरथना) समधुर ध्वनियों के बीच अपने भजनों से श्रद्धालुओं को आस्था के सरोवर में डुबकी लगवायेगें। आयोजित होने वाले द्वितीय श्री खाटूश्याम संकीर्तन महोत्सव की तैयारियां बडी जोर-शोर से बुधवार को भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हो गयी हैं। पूरे उत्साह व उमंगता के साथ भव्य व ऐतिहासिक द्वितीय श्री खाटूश्याम संकीर्तन महोत्सव में 30 मार्च को सांय 5 बजे से धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ होगें।

साथ ही पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त संकीर्तन हेतु 28 मार्च को एक आमंत्रण बाइक रैली नगर में भ्रमण करके नगरवासियों को उक्त कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए आमंत्रित करेगी। यह बाइक रैली पागलबाबा मन्दिर से प्रारम्भ होकर मोतीगंज, तिलक रोड, सरोजनी रोड, पुराना भरथना, मण्डी रोड से छोला मन्दिर पहुँचेगी तथा वापस सती मन्दिर, आजाद रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल भैरोंमल सिन्धी मिल में विराम होगी। फोटो- जानकारी देते श्री श्याम मित्र मण्डल के पदाधिकारीगण।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...