काव्य के रस में सरावोर होकर की साहित्यिक यात्रा

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में श्रृंगार, हास्य और वीर रस के सरस्वती पुत्रों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से मौजूद समस्त हिन्दी प्रेमियों को काव्य के रस में सरावोर कर साहित्यिक यात्रा करवायी।

रविवार को कस्बा के मुहल्ला सरोजनी रोड स्थित जय वाटिका में सद्भावना साहित्य परिषद के तत्वाधान् में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता ‘‘अन्नू‘‘ ने विशिष्ट अतिथि व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे के साथ ज्ञान की देवी माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तदुपरान्त परिषद के संस्थापक अरविन्द पोरवाल, अध्यक्ष रामनरेश पोरवाल, सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विनय कुमार पोरवाल आदि ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह्र, अंगवस्त्र व पगडी पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया। साथ ही कवि महेश मंगल द्वारा रचित काव्य कृतियांे का लोकार्पण किया गया। कवियत्री मंजू मृदुल ने सरस्वती वन्दना के साथ कवि सम्मेलन को गति प्रदान की। वहीं कुमार सूरज ने ‘‘दर्द गम में संवारे सभी जायेगें‘‘ व डा0 शर्मेश बाराबंकी ने ‘‘अकेला एक पिता बेहतर है दस बच्चे खिलाता है‘‘ पढकर पारिवारिक परिस्थितियों पर कटाक्ष किया। साथ ही हरनाथ सिंह चौहान ने ‘‘वे बोली इतिहास यहाँ पर मैं भी तो गढ सकती हूँ‘‘ व डा0 मंजू मृदुल ने ‘‘चाहती सम्मान हूँ, कुछ और मांगूगी नहीं‘‘ पढकर तालियां बटोरीं। बद्रीप्रसाद द्विवेदी ने ‘‘मैं प्रश्न पूछता हूँ, माली कब आयेगा तेरा बसन्त?‘‘ व धर्मेश अविचल ने ‘‘हर दिल झूम रहा है अब तो‘‘ पढकर वाहवाही लूटी। वहीं संजय कुमार, डा0 एस0के0 श्याम, सुरेश चन्द्र, महेन्द्र मिहोनवी, हरीश चन्द्रहरि ने भी अपनी-अपनी रचनायें पढीं। इस मौके पर रामपाल सिंह राठौर, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, करूणाशंकर दुबेे, ब्रहमप्रकाश श्रीवास्तव, शिवकुमार सक्सेना, अमित श्रीवास्तव, अनिल पाठक, कृष्णपाल सिंह राठौर, रघुराज सिंह कुशवाह, वीरेन्द्र सिंह चौहान, अंकुर चौहान, दलवीर यादव, विपिन बिहारी दुबे, श्रीकृष्ण पोरवाल, सन्तोष वर्मा, जमुनादास लखवानी, अशोक रावत, सुशील पोरवाल, सुनील दीक्षित सहित सैकडों साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...