भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी

Share This

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने शनिवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। यह घोषणा प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद की गई, जिसमें संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं का संतुलन देखने को मिला है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर बिरला शाक्य, अनुज जाटव, संजीव भदौरिया, अशोक चौबे, यश वर्धन चौधरी, अभय चौधरी (बासू), कृपा नारायण तिवारी एवं अमित तिवारी मानू को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला महामंत्री के रूप में जितेन्द्र गौड़, हरनाथ सिंह कुशवाह और सतेंद्र राजपूत को नियुक्त किया गया है। जिला मंत्री पद पर आयुष राज कोरी, एडवोकेट मधु तोमर, प्रीति दुबे, सुरेश राजपूत, जितेन्द्र पाल, संजू बाबू शाक्य, अभिषेक मिश्रा और राजकमल यादव को स्थान मिला है।

इसके अलावा राजकुमार वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष तथा समीर सक्सेना को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया विभाग में रोहित शाक्य को जिला मीडिया प्रभारी, जबकि अभिषेक प्रताप और अंकित सैनी को मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया में विमलेश शाक्य को प्रभारी और संदीप भदौरिया सोनू को सह प्रभारी बनाया गया है। आईटी विभाग में शरद तिवारी को प्रमुख और दीपेन्द्र चौहान दीपु को सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...