भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) पर आगामी 11 मार्च से 18 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा।
उक्त आशय की जानकारी मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान व राजेश चौहान ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि भागवत कथा आयोजक संजीव वर्मा (डॉक्टर) निवासी स्टेशन रोड भरथना के संयोजन में आगामी 11 मार्च से 18 मार्च तक मन्दिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया जायेगा। जिसमें 11 मार्च को श्रीगणेेश पूजन कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारम्भ होगा। तदुपरान्त सरस कथावाचक पूज्य उज्जवल शांडिल्य (श्रीधाम वृन्दावन) के मुखारबिन्दु से प्रतिदिन अपरान्ह्र 2 बजे से सांय 6 बजे तक कथा का रसपान कराया जायेगा तथा यज्ञाचार्य पं0 राहुल दीक्षित कानपुर रहेगें।
