यशीनगर में माकपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, सामाजिक गैर-बराबरी के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

Share This

यशीनगर। 20 फरवरी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए माकपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व सांसद सुभाषिणी अली ने कहा कि समाज में गैर-बराबरी, छुआछूत और शोषण की समस्या बहुत गहराई तक फैली हुई है।

उन्होंने कहा कि पूंजीवादी और सामंती व्यवस्था को बचाने के लिए उनके नेता समाज में धर्म और जाति के नाम पर, स्त्री–पुरुष के भेद के नाम पर तथा दलित और पिछड़े वर्गों के अलग-अलग हिस्सों के नाम पर विभाजन की रेखा को और तीखा करते रहे हैं। इसके कारण समाज बंटा रहता है और लूट, शोषण तथा भय का शिकार बनता है। जो कोई साहस जुटाकर इसके खिलाफ लड़ना चाहता है, उसकी आवाज को दबा दिया जाता है।

सुभाषिणी अली ने आगे कहा कि जिन लोगों का शोषण हो रहा है और जो असमानता के शिकार हैं, उनकी संख्या बहुत अधिक है। यदि वे एकजुट हों तो समाज से इन बुराइयों को मिटाया जा सकता है। लेकिन बंटे होने के कारण वे कु-प्रथाओं से लड़ने में स्वयं को कमजोर महसूस करते हैं, जबकि यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि जाति व्यवस्था, स्त्री–पुरुष भेदभाव और सामाजिक विभाजन सदियों से चले आ रहे हैं, इसलिए इन्हें समाप्त करना आसान नहीं है, परंतु इन्हें मिटाए बिना शोषण और जाति–धर्म–लिंग के नाम पर चल रही गैर-बराबरी को खत्म नहीं किया जा सकता।

शिविर के दूसरे सत्र में पार्टी के राज्य सचिव रविशंकर मिश्र ने कहा कि जनवाद के अधूरे कार्यों को पूरा करने का दायित्व पार्टी और जनता के जनवादी मोर्चे के निर्माण के माध्यम से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र पर सीधा हमला हो रहा है, ऐसे में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समग्र प्रयास आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के दोनों सत्रों की अध्यक्षता माकपा जिलामंत्री एन.आर. यादव ने की, जबकि संचालन अमर सिंह शाक्य ने किया। इस अवसर पर माकपा राज्य मंत्री परिषद सदस्य कामरेड मुकुट सिंह भी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...