लालपुरा जैन मंदिर में पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का भक्तिमय आयोजन

Share This

शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में इन दिनों धर्ममय और आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त है। तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज के अंतिम शिष्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर महाराज ससंघ विराजमान हैं। उनके पावन सान्निध्य में पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ, जिससे समूचा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो उठा।

 

विधान का शुभारंभ विधानाचार्य आशीष जैन शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मंगलाचरण के साथ किया गया। प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक संपन्न हुआ तथा केसर मिश्रित जल से आचार्य श्री के मुखारविंद से शांति बोली गई। शांति धारा करने का सौभाग्य प्रथम पूरन जैन एवं द्वितीय श्रीमती मंजूलता जैन–पीयूष जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इसके उपरांत संगीतमय वातावरण में विधान प्रारंभ हुआ और “जय जिनेंद्र” के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इंद्रों द्वारा प्रस्तुत भक्ति नृत्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

 

 

सायंकाल घर से आरती लाने का सौभाग्य राजेंद्र जैन–रवि जैन परिवार को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा आरती गाजे-बाजे और भक्ति नृत्य के साथ मंदिर में लाई गई, तत्पश्चात श्रीजी एवं आचार्य श्री की भव्य आरती संपन्न हुई।

इस अवसर पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य एवं भाजपा जिला मंत्री डॉ. ज्योति वर्मा ने आचार्य श्री से विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार, शैलेष जैन, चक्रेश जैन, महावीर प्रसाद जैन, विवेक जैन, सोनू जैन, सुनील जैन, पीयूष जैन एवं श्रीमती पूजा जैन ने तिलक, पगड़ी एवं रुपटा उढ़ाकर अतिथियों का सम्मान किया।

भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्ति नृत्य में झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर धर्म एवं आस्था के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में रोहित जैन, भोलू जैन, वैभव जैन, गौरव जैन, सौरभ जैन सहित श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सकल दिगंबर जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी