सेवेन हिल्स इंटर कॉलेज में सजा ‘एनुअल अचीवमेंट अवॉर्ड फंक्शन 2025-26’, मेधावी छात्रों को मेडल-सर्टिफिकेट से नवाजा

Share This

सेवेन हिल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को “एनुअल अचीवमेंट अवॉर्ड फंक्शन 2025-26” का आयोजन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। समारोह में प्रत्येक कक्षा के विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ इटावा सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद मुनि, विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे एडवोकेट, ट्रस्टी सुनील राजपूत तथा प्रधानाचार्य सौरभ दुबे द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

मुख्य अतिथि डॉ. आनंद मुनि ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता यदि अपने बच्चों के सपनों को समझें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें, तो वे जीवन में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे बच्चों के भीतर छिपी विशेष प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसके उपरांत प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक सेक्शन से लगभग 15 से अधिक उपलब्धियां अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन शिव किशोर दुबे एडवोकेट एवं ट्रस्टी सुनील राजपूत ने बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई दी, जबकि प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में आज के दिन Pulwama attack में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। समारोह भावनात्मक माहौल के साथ संपन्न हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...