वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी और उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक समझा।

इस अवसर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों (शिकायतों) पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

