इटावा में 15 निजी CBSE स्कूलों की पड़ताल जानिए किसने माना CBSE का निर्देश

Share This

इटावा में निजी विद्यालयों की व्यवस्था को लेकर एक अहम सवाल खड़ा हुआ है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12 अगस्त 2024 को नोटिफिकेशन संख्या CBSE/Aff./Circular/2024/00976 (Circular No. 12/2024) जारी किया, जिसमें स्कूलों के लिए किताबों के चयन और उनकी जानकारी सार्वजनिक करने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य स्कूलों में पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित करना है।

नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के लिए स्कूलों को NCERT / SCERT की किताबें फॉलो करने की मजबूत सलाह दी गई है। यदि कोई स्कूल अतिरिक्त या निजी प्रकाशक की किताबें लेता है, तो वह राष्ट्रीय पाठ्यचर्या (NCF-FS और NCF-SE) के अनुरूप होनी चाहिए। साथ ही ऐसी पुस्तकों में जरूरी शैक्षणिक सामग्रीजैसे चर्चा, उदाहरण, विश्लेषण और अनुप्रयोगहोना अनिवार्य है। निजी किताबें चुनते समय विशेष सावधानी बरतने को भी कहा गया है।

कक्षा 9 से 12 के लिए बोर्ड ने और सख्त व्यवस्था लागू की है। इन कक्षाओं में NCERT की किताबें अनिवार्य कर दी गई हैं। अगर किसी विषय की NCERT या SCERT पुस्तक उपलब्ध नहीं है, तो CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किताबों को ही अपनाना होगा। डिजिटल या अतिरिक्त सामग्री भी उसी पाठ्यक्रम के अनुरूप होनी चाहिए।

इस नोटिफिकेशन का एक महत्वपूर्ण बिंदु यह भी है कि हर स्कूल को अपनी वेबसाइट पर सभी कक्षाओं की निर्धारित किताबों की सूची डालनी होगी। यह सूची स्कूल के प्रबंधक और प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा के साथ होनी चाहिए, ताकि यह साफ हो सके कि स्कूल ने किताबों का चयन जिम्मेदारी के साथ किया है।

इन्हीं निर्देशों के आधार पर इटावा लाइव की टीम ने जिले के 15 प्रमुख निजी स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइटों की जांच की। उद्देश्य यह देखना था कि क्या स्कूल अपनी वेबसाइट पर किताबों की अद्यतन जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करा रहे हैं या नहीं।

जांच के दौरान यह सामने आया कि केवल Amneev Vision School की वेबसाइट पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पुस्तकों की विस्तृत सूची उपलब्ध है। सूची के अनुसार अधिकांश पुस्तकें NCERT की हैं।

इसके अलावा Delhi Public School, St. Vivekanand Public School, Yash International School, G.C. Genius Public School, Gyan Sthali Academy, Holi Point Academy, Jayotri Academy, Narayan College, Redwood Global School, Saint Kewalanand Public School और Seven Hills School की वेबसाइटों पर किताबों की स्पष्ट और अद्यतन जानकारी नहीं मिली।

दो विद्यालय—Paankunwar International School और Suditi Global Academy—की वेबसाइट पर किताबों की सूची तो मिली, लेकिन वह वर्ष 2022-23 की थी, जो वर्तमान सत्र के लिए अपडेट नहीं है। वहीं St. Mary’s Inter College की वेबसाइट पर उल्लेख है कि KG से कक्षा 8 तक की किताबें स्कूल परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

यह स्थिति तब सामने आई है जब CBSE ने साफ कहा है कि स्कूलों को किताबों की सूची सार्वजनिक करनी होगी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सभी स्कूल बोर्ड के निर्देशों का सही तरीके से पालन कर रहे हैं।

अब अभिभावकों की मांग है कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी स्कूल नियमों के अनुसार वेबसाइट पर पूरी जानकारी डालें। उनका कहना है कि इससे अनावश्यक विवाद, भ्रम तथा मनमानी की आशंकाओं को रोका जा सकता है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनविश्वास का आधार है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी