फर्जी फॉर्म-7 प्रकरण में सपा का प्रदर्शन की चेतावनी, थाना अध्यक्ष पर कार्रवाई और FIR दर्ज कराने को डीएम को सौंपा ज्ञापन

Share This

इटावा। विकासखंड ताखा के ग्राम रतहरी निवासी कुतुबुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार के विरुद्ध विरोधियों द्वारा फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरकर जमा किया गया। इस संबंध में उन्होंने उप जिलाधिकारी ताखा से शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर नारायण सिंह पुत्र जहर सिंह ने कुतुबुद्दीन के साथ मारपीट की।

पीड़ित का कहना है कि मारपीट की घटना के बाद वह थाना भरथना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि थाना अध्यक्ष भरथना ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उनसे अभद्रता की और गाली-गलौज करते हुए थाने से भगा दिया।

उक्त प्रकरण को गंभीर बताते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ ने सोमवार को जिलाधिकारी इटावा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने तथा संबंधित थाना अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। सपा जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

इस अवसर पर एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव ‘चीनी’, जिला पंचायत सदस्य सत्यभान सिंह यादव, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत ‘डुल्ले’, संदीप कुमार ‘लालू’ (भाकियू), आशू यादव अध्यक्ष सहकारी समिति ताखा, किसान नेता रामजीवन, नवी आलम प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...