प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाड़ियापुरा समेत क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी के साथ दहशत फैल गई, जब अपने ही घर में गृहस्वामी ट्रक चालक रणवीर सिंह (45 वर्ष) पुत्र लाखन सिंह यादव का खून में लथपथ शव पड़ा देखा गया, जबकि हत्याकांड को अंजाम देकर पत्नी अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एएसपी ग्रामीण श्रीचन्द्र, चकरनगर सीओ अवनीश कुमार सिंह, भरथना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम लेकर पहुंच गए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फ़ॉन्सिक टीम ने घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए पास पड़ी घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कुल्हाड़ी बरामद कर ली। इस बीच घटनास्थल पर परिजन-रिश्तेदार समेत बड़ी संख्या में महिला- पुरुष ग्रामीणों का हुजूम भी एकत्रित हो गया।

घटनास्थल पर मृतक के बड़े भाई यशपाल यादव उर्फ बेगम सिंह ने बताया कि उसका मृतक भाई रणवीर यादव ट्रक चालक था। बीते दिनों वह गांव आया हुआ था। जबकि मृतक भाई की पत्नी पूजा का गांव के ही एक 23 वर्षीय नामजद युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, भाई के विरोध और बार-बार रोक टोक से खफा पूजा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बीती रात्रि पति रणवीर सिंह की धारदार हथियार कुल्हाड़ी से हमला कर मौके पर ही हत्या कर दी और पूजा अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर नामजद प्रेमी के साथ रातों रात फरार हो गई। रणवीर सिंह की पूजा के साथ 7 वर्ष पूर्व वर्ष 2018 में शादी हुई थी। एएसपी ग्रामीण श्रीचन्द्र ने उक्त हत्याकांड में बताया कि मृतक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है और पत्नी अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...