इटावा: आईटीआई में 09 फरवरी को न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स व पृथ्वी इंडस्ट्रीज की अप्रेन्टिसशिप ड्राइव, पात्र अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर

Share This

इटावा, 07 फरवरी 2026।
नोडल प्रधानाचार्य, राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डॉ. राजकुमार सिंह ने जानकारी दी है कि जीरो पॉवर्टी योजना के अंतर्गत जनपद इटावा के पात्र अभ्यर्थियों के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इटावा में दिनांक 09 फरवरी 2026 को अप्रेन्टिसशिप ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

यह अप्रेन्टिसशिप ड्राइव न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स एवं पृथ्वी इंडस्ट्रीज, इटावा द्वारा आयोजित की जा रही है। इसमें न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स के लिए मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक डीजल इंजन, फिटर, टर्नर एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी (केवल पुरुष) प्रतिभाग कर सकते हैं। वहीं पृथ्वी इंडस्ट्रीज, इटावा के लिए कोपा एवं स्टेनोग्राफी (टेली कॉलिंग एवं कंप्यूटर वर्क) ट्रेड से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी (केवल महिलाएं) भाग ले सकती हैं।

कंपनियों द्वारा चयनित प्रशिक्षार्थियों को ₹9600 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है तथा कार्य अवधि प्रतिदिन 8 घंटे होगी। कार्य स्थल इटावा रहेगा।

नोडल प्रधानाचार्य ने जनपद के संबंधित व्यवसायों के समस्त अनुदेशकों से अपील की है कि वे अपने-अपने संस्थानों के उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला प्रशिक्षार्थियों को इस अप्रेन्टिसशिप ड्राइव की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक प्रशिक्षार्थी इसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी प्रशिक्षार्थी दिनांक 09 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इटावा में अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां, फोटो, आधार कार्ड एवं नवीन रिज्यूमे के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...