इटावा: डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, मातृ-शिशु स्वास्थ्य व संस्थागत प्रसव पर जोर

Share This

इटावा, 07 फरवरी 2026।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के चयन, परिवार नियोजन के अंतर्गत महिला एवं पुरुष नसबंदी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहां नसबंदी के केस कम हैं, वहां विशेष सुधारात्मक प्रयास किए जाएं। साथ ही इंट्रा इंजेक्शन की प्रगति के लिए अवेयरनेस एजुकेशन पर कार्य करते हुए पार्टनर एजेंसियों का भी सहयोग लिया जाए।

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यदि सरकारी अस्पतालों में सेवाएं अच्छी, विश्वसनीय और सुरक्षित होंगी तो लोग स्वतः वहां आएंगे। उन्होंने ओटी की स्वच्छता, बेहतर केयर व्यवस्था तथा डिलीवरी रूम और वार्ड को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।

गंभीर एनीमिया के मामलों पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी ने फील्ड वर्कर्स को प्रोत्साहित करने, आयरन सप्लीमेंट बढ़ाने और गर्भवती महिलाओं को समय से आयरन टैबलेट उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस करने को कहा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह की 9, 16 एवं 24 तारीख को आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पाई गई डिफिशिएंसी को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जिलाधिकारी ने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बिजली, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आवश्यक उपकरण जैसे बीपी मशीन और ग्लूकोमीटर उपलब्ध कराने तथा सीएचओ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन कम होने का मुख्य कारण सैंपलिंग की कमी है। सैंपलिंग बढ़ाने से ही नोटिफिकेशन बढ़ेगा, जिससे प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकेगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सीएससी को एनक्यूएएस (NQAS) सर्टिफाइड किया जाए तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाए। इसके अलावा 5 से 10 वर्ष के बच्चों को मिज़ल्स एवं रूबेला टीकाकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी स्कूलों में वैक्सीन डे पर शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और टीकाकरण से पूर्व अभिभावकों को इसकी जानकारी दी जाए।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, सीएमएस महिला, सीएमएस पुरुष, समस्त एमओआईसी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी