इटावा में “मिशन पंजीकरण” बना प्रशासनिक मॉडल: 3 माह में 2148 बच्चों को मिला जन्म प्रमाण पत्र, शिक्षा व बाल अधिकारों को मिला संबल

Share This

जनपद इटावा में जन्म पंजीकरण की समस्या के समाधान हेतु “मिशन पंजीकरण” एक सफल, संवेदनशील एवं अनुकरणीय प्रशासनिक पहल

 

 

 

जनपद इटावा में यह तथ्य प्रकाश में आया कि जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में निर्धनतम् परिवारों के अनेकानेक बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र/आधार कार्ड के अभाव के कारण विद्यालया में नामांकन नहीं हो पा रहा है जिसके निमित्त अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की एक दुरूह समस्या उनके समक्ष उत्पन्न हो रही है।
उक्त समस्या के प्रभावी, समयबद्ध एवं स्थायी समाधान हेतु  अजय कुमार गौतम, आई.ए.एस., मुख्य विकास अधिकारी, इटावा ने अपनी सुदूरवर्ती सोच के तहत दिनांक 12.08.2025 को जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सी.डी.पी.ओ.) के साथ एक समन्वयात्मक समीक्षा बैठक कर जन्म प्रमाण पत्र निर्गन की प्रक्रियो को सरलीकृत करने और निश्चित समायावधि में निर्गत कराये जाने हेतु सुझाव मांगे गये। तदोपरान्त बैठक में यह कार्ययोजना निर्धारित की ‘‘कि ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/प्राथमिक शिक्षकों द्वारा जन्म प्रमाण पत्र से वंचित बच्चों का विवरण संकलित कर सम्बन्धित सी.डी.पी.ओ./बी.आर.सी. कार्यालय में उपलब्ध कराये जायेगे। प्राप्त आवेदन पत्रों का सी.डी.पी.ओ./खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा अनुशीलनोंपरान्त सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी/नगर निकाय को प्रेषित किया जायेंगे। खण्ड विकास अधिकारी/नगर निकाय द्वारा अभिलेखों की प्रमाणिकता के परीक्षणोपरान्त आदेशार्थ सम्बन्धित सक्षम प्राधिकारी (मजिस्ट्रेट/अधिशाषी अधिकारी-नगर निकाय) को प्रस्तुत किये जायेगे, जिन पर (मजिस्ट्रेट/अधिशाषी अधिकारी-नगर निकाय) द्वारा नियमानुसार आदेश पारित कर जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी/नगर निकाय कार्यालय प्रेषित कराये जायेगे, जिन्हें ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कराये जायेंगे। निर्गत जन्म प्रमाण पत्र आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों को उपलब्ध कराये जायेंगे।
इस समन्वित एवं जनहितकारी प्रयास को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा “मिशन पंजीकरण” का नाम दिया गया। अभियान के प्रभावी संचालन एवं आ रही बाधाओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठकें आयोजित की गयीं। ‘‘जन्म प्रमाण पत्र आपके द्वार‘‘ अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप विगत 03 माह में जनपद के 2148 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किये जा चुके हैं, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस पहल से लंबे समय से जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में परेशान अभिभावकों को राहत मिली है और बिना कार्यालयों के चक्कर लगाये आंगनवाड़ी कार्यकत्री/शिक्षकों के माध्यम से उनके घर पर ही बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र पहुँचाये गये।
मुख्य विकास अधिकारी की इस दूरगामी पहल की जनमानस द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है। “मिशन पंजीकरण अभियान” जनपद इटावा में बाल अधिकारों की सुनिश्चितता, शैक्षिक समावेशन एवं सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण, नवाचारी एवं अनुकरणीय प्रयास के रूप में स्थापित हो रहा है। यह अभियान प्रदेश स्तर पर एक अनूठी पहल के रूप में प्रतिबिम्बित हुआ है जो आम जनमानस में शासकीय प्रक्रिया के प्रति न केवल सकारात्मक संदेश जा रहा है अपितु शासन और प्रशासन के प्रति उनके हितों के लिए कार्य हो रहा है का विश्वास सुदृढ़ हुआ है।
अवशेष सर्वेक्षण के माध्यम से पात्र बच्चों की पहचान, आवश्यक अभिलेखों के संकलन एवं ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण किये जाने का कार्य निरंतर प्रगति पर है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...