इटावा,05 फरवरी,2026- अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी,अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के कार्यकम के अनुसार दिनांक 06.02.2026 को दावे और आपत्तियों प्राप्त करने की अन्तिम दिनांक है जिस पर जनपद में विद्यमान 199- जसवन्तनगर, 200-इटावा एवं 201-भरथना (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदेय स्थलों पर नियुक्ति बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 10.00 से 12.00 बजे तक उपस्थित रहेगें तथा मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पदाहिभित अधिकारी प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर दावे और आपत्तियाँ प्राप्त करेगें।
अतः सर्वसाधारण से अनुरोध है कि जिन पात्र मतदाताओं ने अभी तक दावे/आपत्तियाँ प्रस्तुत नहीं की हैं यह कल दिनांक 06.02.2026 को प्रत्येक दशा में अपने बूथ पर उपस्थित होकर बूथ लेवल अधिकारी एवं मतदान केन्द्र पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी को प्रस्तुत कर दें।
