अकालगंज में सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू, वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी के प्रयासों से जनता को मिली राहत

Share This

इटावा। वरिष्ठ भाजपा नेता, नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने जनता की मांग पर अकालगंज क्षेत्र में सड़क के सीसी निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। लंबे समय से खुदी पड़ी सड़क के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

लगभग 20–22 दिनों से सड़क खुदी होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने पर शरद बाजपेयी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, अध्यक्ष सहित जिलाधिकारी इटावा को भी प्रार्थना पत्र देकर शीघ्र निर्माण की मांग की थी। पहले सड़क का निर्माण नई व पुरानी ईंटों से इंटरलॉकिंग द्वारा किया जा रहा था, जिसका शरद बाजपेयी ने विरोध करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु नई ईंटों से कार्य कराने की बात कही। इसके बाद नगर पालिका द्वारा कार्य रोक दिया गया।

जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए शरद बाजपेयी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। जनता ने सड़क का सीसी निर्माण कराने की मांग रखी, जिस पर उन्होंने ईओ एवं नगर पालिका अध्यक्ष से वार्ता कर तीन दिन के भीतर कार्य शुरू करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तय समय में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन एवं अनशन पर बैठेंगे। इसके बाद नगर पालिका ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया।

सड़क निर्माण शुरू होने पर क्षेत्रीय जनता ने खुशी जताते हुए शरद बाजपेयी की प्रशंसा और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शरद बाजपेयी ने कहा कि “मेरे लिए जनता की सेवा और इटावा का विकास ही सर्वोपरि है। मैं सदैव जनता की मंशा के अनुरूप कार्य करता हूं। जनता ने सीसी सड़क निर्माण की मांग की थी, इसलिए उसी के अनुरूप कार्य प्रारंभ कराया गया है।”
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में संतोष और खुशी का माहौल है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...