स्पर्श अन्ध विद्यालय में दिव्यांग बच्चों संग हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Share This

दिनांक 26.01.2026 को स्पर्श अन्ध विद्यालय, पक्का तालाब, इटावा में गणतंत्र दिवस का पर्व दिव्यांग बच्चों के साथ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान एवं मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस), सैफई के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के साथ प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. रमाकान्त, कुल सचिव दीपक वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह, संकाय अध्यक्ष सैफई डॉ. आदेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह, चीफ प्रॉक्टर विजय मिश्रा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुलभूषण अग्रवाल एवं मीडिया समन्वयक डॉ. प्रीति उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय संचालक राजकिशोर गुप्ता द्वारा विद्यालय में दृष्टिबाधित बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के विषय में जानकारी दी गई। कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने विद्यालय की समस्याओं को भी सुना तथा उन्हें शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत गोल्डी, नैतिक, सोनम, सूरजीत, अर्पित एवं गगन द्वारा देशभक्ति गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। दृष्टिबाधित बच्चों के शिक्षण में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों एवं शिक्षण-प्रशिक्षण की विधियों की जानकारी जिलर समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा द्वारा स्पेशल एजुकेटर रामकुमार यादव के माध्यम से दी गई।

इस अवसर पर गगन नामक दृष्टिबाधित बच्चे ने कुलपति का नाम ब्रेल लिपि में लिखकर सभी को दिखाया, जिसे देखकर उपस्थित चिकित्सकगण व अतिथि आश्चर्यचकित एवं प्रसन्न हो उठे। सैफई मेडिकल टीम द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार, मिष्ठान एवं शिक्षण सामग्री प्रदान की गई तथा भविष्य में बच्चों के लिए मेडिकल चेकअप कैम्प आयोजित करने का आश्वासन भी दिया गया।

कार्यक्रम में प्रहलाद कुमार, अनिल कुमार, अवधेश सिंह, अनिता वर्मा, साधना मिश्रा, अवधेश कुमार (स्पेशल एजुकेटर), नीरा सक्सेना, जगदीश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी