ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे कानपुर से दिल्ली को जा रही सुपरफास्ट नई दिल्ली सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पोल संख्या 1137/13-1137/17 और तीसरे पोल 1137/19 के मध्य एक रेल यात्री की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर बिखरे मृतक के शव अवशेषों को एकत्रित कर कब्जे में लिया और जमा तलाशी पर मृतक का एक पेनकार्ड मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, जिसमें अखिलेश कुमार (30 वर्ष) पुत्र रामौतार निवासी नगला खरगजीत, भोली थाना भरथना के रूप में मृतक के पिता स्वयं रामौतार सिंह यादव ने की। दुखी पिता रामौतार सिंह यादव ने बताया कि उनका बेटा अखिलेश किसी जरूरी कार्य से कानपुर गया था, बुधवार और गुरुवार की रात्रि वह कानपुर से आगरा जाने वाली अवध एक्सप्रेस ट्रेन से भरथना रेलवे स्टेशन पर उतरा था और अंधेरा होने के कारण वह भोर होने तक स्टेशन पर ही रूक गया था, सुबह अखिलेश रेलवे लाइन के रास्ते गांव अपने घर के लिए निकल पड़ा, इसी बीच दौड़ती ट्रेन ने उनके बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है। जबकि अखिलेश की मौत की खबर से पत्नी-बच्चे समेत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...