जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक्सपायर इंजेक्शन मिलने से हड़कंप, जांच के आदेश

Share This

डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी वार्ड में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। हार्ट अटैक एवं गंभीर अवस्था में लाए जाने वाले मरीजों के उपचार में उपयोग किए जाने वाले कई आवश्यक इंजेक्शन एक्सपायर पाए गए, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एट्रोपिन और एड्रोप्रो नामक इंजेक्शन एक्सपायर हालत में मिले। ये इंजेक्शन हृदयाघात सहित अन्य गंभीर मरीजों के तत्काल उपचार में प्रयोग किए जाते हैं। इमरजेंसी जैसे संवेदनशील विभाग में एक्सपायर दवाओं का पाया जाना मरीजों के जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ माना जा रहा है।

यह मामला उस समय उजागर हुआ जब एक वृद्ध महिला को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जब कंपाउंडर ने इंजेक्शन उठाया तो उस पर एक्सपायरी तिथि अंकित पाई गई। मरीज की स्थिति नाजुक देख इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ ने आनन-फानन में एक्सपायर इंजेक्शन हटाने की कार्रवाई शुरू की।

घटना की जानकारी लेने पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। कुछ जिम्मेदार लोग इसे मामूली घटना बताकर टालने का प्रयास करते नजर आए।

पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परितोष शुक्ला ने बताया कि संबंधित सॉल्ट के इंजेक्शन नए स्टॉक में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में एक्सपायर इंजेक्शन कैसे रखे गए, इसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है। साथ ही तत्काल चीफ फार्मासिस्ट को इमरजेंसी भेजकर सभी एक्सपायर इंजेक्शन हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. शुक्ला ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात भी कही है।

इस घटना के बाद अस्पताल की दवा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों में भी इस लापरवाही को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी