फ्लाईओवर परियोजना के तहत कचौराघाट व आगरा–इटावा ओल्ड रोड पर RUB निर्माण हेतु यातायात डायवर्जन को मिली अनुमति

Share This

अपर जिला मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद इटावा में प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजना के अंतर्गत कचौराघाट रोड एवं आगरा–इटावा ओल्ड रोड (जी.टी. रोड) पर क्रमशः RUB संख्या 01 एवं RUB संख्या 14 पर निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान आमजन के यातायात को प्रभावित होने से बचाने के लिए रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार पिलर निर्माण किया जाएगा तथा पिलर के दोनों ओर से यातायात सुचारू रूप से संचालित रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार कार्य कराने हेतु अनुमति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर उप जिलाधिकारी सदर, इटावा एवं क्षेत्राधिकारी नगर, जनपद इटावा से आख्या प्राप्त की गई। उप जिलाधिकारी सदर, इटावा ने अपने पत्र संख्या 1652 दिनांक 29.12.2025 में उल्लेख किया कि तहसीलदार सदर द्वारा उपलब्ध कराई गई आख्या के अनुसार स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय रेलवे इंजीनियर (RE) श्री दिलीप नायक उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान RE द्वारा अवगत कराया गया कि कचौराघाट रोड एवं आगरा–इटावा ओल्ड रोड पर प्रस्तावित RUB संख्या 01 एवं RUB संख्या 14 पर रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार पिलर निर्माण किया जाएगा तथा पिलर के दोनों ओर से यातायात संचालित रहेगा। उक्त तथ्यों के आधार पर दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए अनुमति प्रदान किए जाने की संस्तुति सहित आख्या प्रेषित की गई।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर, जनपद इटावा द्वारा दिनांक 20.11.2025 को प्रस्तुत आख्या में भी फ्लाईओवर परियोजना के अंतर्गत उपरोक्त दोनों स्थलों पर रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार कार्य कराए जाने तथा यातायात को दोनों ओर से संचालित रखने की संस्तुति की गई।

तत्क्रम में जिलाधिकारी महोदय के आदेश दिनांक 07.01.2026 के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर की आख्या दिनांक 29.12.2025 एवं क्षेत्राधिकारी नगर की आख्या दिनांक 20.11.2025 के आधार पर कचौराघाट रोड एवं आगरा–इटावा ओल्ड रोड (जी.टी. रोड) पर क्रमशः RUB संख्या 01 एवं RUB संख्या 14 पर निर्माण कार्य कराए जाने हेतु निर्धारित शर्तों के अंतर्गत यातायात डायवर्जन की अनुमति प्रदान कर दी गई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी