महोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन का भव्य आयोजन

Share This

महोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे, नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, विशिष्ट अतिथि तात्या टोपे के पौत्र विनायक राव टोपे, अमर शहीद क्रांतिकारी पंडित राम नारायण आज़ाद के वंशज बॉबी दुबे आज़ाद, राज त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक आकाशदीप जैन एवं जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से ही देश आज़ाद हुआ है। सेनानी परिजनों के बीच उपस्थित होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। सेनानी परिवारों के लिए उनके द्वार सदैव खुले हैं और वे किसी भी समय आकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत ही आज हम खुले वातावरण में सांस ले पा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि वर्तमान सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को उचित सम्मान नहीं दे रही है। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए सेनानियों एवं उनके आश्रितों ने एकजुट होकर मांग की कि जिले के प्रमुख चौराहों पर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं तथा सड़कों और मार्गों के नाम उनके नाम पर रखे जाएं।

कार्यक्रम संयोजक आकाशदीप जैन ने कहा कि आज़ाद भारत में राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को विकास के अनेक अवसर मिले, लेकिन लोकतंत्र की स्थापना करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों की दशा सुधारने के लिए शासन स्तर पर कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लागू पेंशन नियमावली-1975 में संशोधन एवं संवर्धन की नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने सेनानी आश्रितों की समस्याओं से संबंधित नौ सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित करते हुए सांसद इटावा एवं नगर पालिका चेयरमैन को सौंपा।

इससे पूर्व सम्मेलन में आए सभी अतिथियों का संयोजक आकाशदीप जैन द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं बैज लगाकर सम्मान किया गया। सेनानी पत्नियों शांति देवी एवं गंगा देवी सहित अन्य सेनानी आश्रितों को जनप्रतिनिधियों द्वारा शॉल एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता, सपा प्रवक्ता विकास गुप्ता, सेनानी आश्रित ज्योत्सना वर्मा, के.के. यादव, इकबाल हाशिमी, योगेन्द्र दीक्षित, आनन्द कुमार यादव, रामलखन चौधरी, गिरीश चन्द्र गुप्ता, अनुराग अग्निहोत्री सहित तीन सैकड़ा से अधिक सेनानी आश्रित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शैलेन्द्र शर्मा ने किया तथा अंत में संयोजक आकाशदीप जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...