अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर एकता कॉलोनी में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

Share This

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर एकता कॉलोनी में युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता धर्मेंद्र दुबे के संयोजन में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अटल जी के राष्ट्रवादी विचारों, काव्यात्मक व्यक्तित्व एवं जनसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता रहे। वरिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, हरि किशोर तिवारी, गणेश राजपूत (ब्लॉक प्रमुख), रूबी दुबे (ब्लॉक प्रमुख डेरापुर), रजनीश पांडेय, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, बबलू महिंद्रा तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंच से भूतपूर्व सैनिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं, किसानों तथा समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ व्यक्तियों को सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक, व्यापारी, किसान संगठनों, भूतपूर्व सैनिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का धर्मेंद्र दुबे द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया गया। कवि सम्मेलन में देशभक्ति, सामाजिक सरोकार एवं अटल जी के विचारों पर आधारित रचनाओं की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है तथा अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार सदैव जनमानस को दिशा देते रहेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी