बकेवर के लॉर्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में 4 यूपी बटालियन एनसीसी इटावा का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण

Share This

बकेवर:- नगर के लॉर्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में 4 यूपी बटालियन एनसीसी इटावा का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-16) चल रहा है। कर्नल सुधांशु द्विवेदी, कमांडिंग ऑफिसर के निर्देशन में यह शिविर कैडेट्स को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल का गहन प्रशिक्षण व आग बुझाने के बारे में भी विस्तृत रुप से फायर की जानकारी को दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य उनमें अनुशासन, एकाग्रता और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। बुधबार को उपस्थित प्रशिक्षकों ने उपस्थित कैडिटों को कहीं आग लग जाने पर कैसे बुझाया जाए इसकी जानकारी भी दी गयी व विस्तृत तरीके से कैडिटों को समझाया गया। प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र में हवलदार मेजर विजयंत सिंह चौहान और अवतार सिंह ने कैडेट्स को .22 राइफल को खोलना, जोड़ना और उसकी साफ-सफाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

साथ ही, इस प्रशिक्षण शिविर में बटालियन सूबेदार मेजर कपिल देव (सेना मेडल), सूबेदार आनंद सिंह भंडारी, सतनाम सिंह, नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह, कंपनी हवलदार विजयंत सिंह चौहान, अवतार सिंह, सरवन सिंह, अनिल भदौरिया, हवलदार विजयपाल और वीरेंद्र सिंह सहित कई प्रशिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट ब्रह्मानंद शर्मा, लेफ्टिनेंट शिवेंद्र सिंह भदौरिया, ट्रेनिंग क्लर्क आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, रतन कुमार और मुकेश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं विधालय प्रबंधक नुरूद्दीन खां पप्पन जी व प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...