अटल पथ पर शरद वाजपेयी का जनआंदोलन सफल, 24 को अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

Share This

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नगर अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष शरद वाजपेयी का आमरण अनशन सफल रहा। अटल पथ पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के सम्मानजनक अनावरण की मांग को लेकर वे 21 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे आमरण अनशन पर बैठे थे।

अनशन के दौरान शरद वाजपेयी को इटावा की जनता का व्यापक समर्थन और सहयोग मिला। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आम नागरिकों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उनके संघर्ष के प्रति एकजुटता दिखाई।

रविवार देर रात लगभग 12 बजे इटावा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर शरद वाजपेयी से वार्ता की और आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अटल जी की प्रतिमा अत्यंत भव्य रूप में स्थापित की जाएगी तथा तय समय-सीमा में इसका लोकार्पण सुनिश्चित होगा।

भाजपा नेतायों के अनुसार, 24 दिसम्बर को दोपहर 02:00 बजे अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति अपने कर-कमलों से लोकार्पण करेंगे।

अनशन समाप्त होने के बाद शरद वाजपेयी ने जनता और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि अटल जी के सम्मान और इटावा की जनभावनाओं की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि 24 दिसम्बर का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और अटल पथ पर स्थापित प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी