सर्पदंश जागरूकता और वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी सम्मानित

Share This

इटावा प्रदर्शनी पंडाल में 19 दिसम्बर 2025 को आयोजित उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, इटावा के ऐतिहासिक द्वितीय अधिवेशन में जनपद सहित प्रदेशभर से आए सक्रिय मीडिया कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसी अवसर पर जनपद इटावा के वरिष्ठ पत्रकार, पर्यावरणविद एवं वन्यजीव विशेषज्ञ (सर्पमित्र) डॉ आशीष त्रिपाठी को सर्पदंश जागरूकता और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ आशीष त्रिपाठी को विगत आठ वर्षों से श्रेष्ठ हिंदी पत्रकारिता, विशिष्ट लेखन शैली तथा जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से सर्प पहचान, सर्पदंश के त्वरित उपचार और वन्यजीव संरक्षण पर प्रभावी कार्य करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उनकी सामाजिक संस्था “ओशन—ऑर्गेनाइजेशन फॉर कंजर्वेशन ऑफ एनवायरनमेंट एंड नेचर” के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों से जनपद इटावा में (राज्य आपदा) सर्पदंश की घटनाओं को न्यूनतम स्तर तक लाने में उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्हें सदर विधायिका सरिता भदौरिया एवं हिंदी के विद्वान शिक्षाविद, पूर्व प्राचार्य केकेडीसी इटावा डॉ विद्याकांत तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि डॉ त्रिपाठी Indian Science Congress, Zoological Society of India, All India Wildlife Rescuers Group जैसे राष्ट्रीय संगठनों के आजीवन सदस्य हैं। साथ ही वे PETA India, Wildlife SOS और IUCN जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय (2009) में सारस संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र हेतु स्वर्ण पदक, लखनऊ विश्वविद्यालय में सर्पदंश जागरूकता के लिए ZSI का डॉ. बेलसारे स्वर्ण पदक (2025) तथा विक्रम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नोबेल वर्क साइंटिस्ट डॉ. हरस्वरूप लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (2024) से सम्मानित किया जा चुका है।

पत्रकारों की अंतरराष्ट्रीय संस्था आईरा, इटावा के पूर्व अध्यक्ष रहे डॉ आशीष त्रिपाठी पिछले दो दशकों से अधिक समय से पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी निर्भीक और निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से जनहितकारी पत्रकारिता कर रहे हैं। उनके लेखों और आर्टिकल्स ने हिंदी पत्रकारिता व सोशल मीडिया को जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बनाया है।

इस भव्य अधिवेशन में संगठन के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टी. बी. सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, आचार्य अजय त्रिवेदी, शिक्षाविद अतिवीर सिंह यादव, इंजी. शिखर चतुर्वेदी, एडवोकेट अश्विनी सिंह, महामंत्री आनंद स्वरूप त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल वी.एन. चतुर्वेदी, संगठन के सीईओ तथा इटावा लाइव के संपादक आशीष कुमार वाजपेयी सहित इटावा, औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा से आए सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का सशक्त चौथा स्तंभ बताते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में डॉ आशीष त्रिपाठी ने आयोजन समिति व संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी