नेत्र रोगियों ने कराया परीक्षण

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- जिला अन्धता निवारण समिति इटावा द्वारा स्व0 गोपीराम दीक्षित की स्मृति में चतुर्थ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कस्बा के मुहल्ला मन्दिर दानसहाय स्थित गोपीराम दीक्षित राइस मिल में किया गया। जिसमें करीब दो सैकडा नेत्र रोगियों ने अपने रोग से सम्बन्धित जाँच करवायी तथा दवा ली।

शनिवार को लायन्स क्लब भरथना राधे-राधे के संयोजन में आयोजित उक्त नेत्र परीक्षण शिविर वरिष्ठ नेत्र परीक्षक डा0 के0सी0 अग्निहोत्री के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण गुप्ता ‘‘अन्नू‘‘ ने डा0 आर0एन0 वर्मा, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, प्रशान्तराव चौबे, सीपू चौधरी, आकांक्षा गुप्ता आदि के साथ स्व0 दीक्षित के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित करके किया। तदुपरान्त कार्यक्रम संयोजक सुबोध दीक्षित (एड0), संस्था अध्यक्ष सुरेश शारदा, सचिव निशान्त पोरवाल (एड0), कोषाध्यक्ष गोविन्द शारदा आदि ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। शिविर के दौरान करीब दो सैकडा नेत्र रोगियों ने अपने रोग से सम्बन्धित परीक्षण करवाया तथा दवा आदि के साथ उचित सलाह ली। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर, अनिल पोरवाल, कुलदीप त्रिपाठी, सुशान्त उपाध्याय, अतुल कौशल, सी0के0 शुक्ला, अतुल भार्गव, गौरव पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन करूणाशंकर दुबे ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...