इटावा प्रदर्शनी पंडाल में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा का ऐतिहासिक द्वितीय अधिवेशन सम्पन्न

Share This

इटावा प्रदर्शिनी के विशाल पंडाल में 19 दिसम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा का ऐतिहासिक द्वितीय अधिवेशन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस अधिवेशन ने जनपद में पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती के नए आयाम स्थापित किए। कार्यक्रम में इटावा सहित अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता है। पत्रकार समाज की वास्तविक समस्याओं को सामने लाकर जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की सराहना करते हुए संगठन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार और पुलिस दोनों समाज की सेवा के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने मीडिया और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।

शिक्षाविद डॉ विद्या कान्त तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है, जो सच्चाई को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सकारात्मक और तथ्यपरक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने में सहायक सिद्ध होती है।

प्रदेश अध्यक्ष टी. बी. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन भविष्य में भी पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा और प्रदेश भर में संगठन को और सशक्त किया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आज आवश्यकता है कि पत्रकार एकजुट होकर सच्ची और निर्भीक पत्रकारिता करें। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व मानकर कार्य करना चाहिए। वहीं आचार्य अजय त्रिवेदी ने कहा कि पत्रकारों की कलम समाज में परिवर्तन लाने की सबसे बड़ी ताकत है।

शिक्षाविद अतिवीर सिंह यादव ने कहा कि पत्रकार समाज के बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इंजी शिखर चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकारों द्वारा सही सूचना का प्रसार लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।

एडवोकेट अश्विनी सिंह ने पत्रकारों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी और कहा कि कानून की जानकारी पत्रकारों को और अधिक सशक्त बनाती है। हेम कुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता को मिशन के रूप में अपनाकर ही समाज की सच्ची सेवा की जा सकती है।

महामंत्री आनंद स्वरुप त्रिपाठी ने अधिवेशन की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन लगातार पत्रकार हितों के लिए कार्य करता रहेगा। कार्यकारी अध्यक्ष अतुल वी.एन. चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में इटावा लाइव के संपादक आशीष कुमार वाजपेयी सहित इटावा और अन्य जनपदों के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने इस द्वितीय अधिवेशन को पत्रकार एकता और संगठन की मजबूती की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी