बकेवर में बिजली विभाग ने बकायादारों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) पंजीकरण अभियान चलाया

Share This

बकेवर:- बकेवर उपखंड कार्यालय के अंतर्गत बिजली विभाग ने बकायादारों के लिए चलाए जा रहे वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) पंजीकरण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को 7 बिजली सब स्टेशनों पर शिविर लगाकर 194 बकायादारों के ओटीएस पंजीकरण किए गए।

इस दौरान 20 लाख 46 हजार रुपए की वसूली भी हुई। यह कार्रवाई अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय धर्मेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर उपखंड अधिकारी बकेवर के नेतृत्व में की गई। बकेवर उपखंड कार्यालय के तहत लखना, बकेवर प्रथम व द्वितीय, महेवा, ढकाताल, निबाड़ीकला और बहादुरपुरधार में अवर अभियंताओं द्वारा ये शिविर आयोजित किए गए थे।

यह ओटीएस पंजीकरण अभियान प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बकायेदारों को बकाया बिलों पर ब्याज राशि में छूट प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभपहुंचाना है। इस अभियान में उपखंड अधिकारी संत कुमार, अवर अभियंता आशीष कुमार श्रीवास्तव, रामलाल, नरदेव सिंह गौतम और मनोज कुमार गुप्ता सक्रिय रूप से शामिल हैं। ये अधिकारी अपनी लाइनमैन और टीजीटू टीमों के साथ घर-घर जाकर बकायादारों से छूट का लाभ उठाने के लिए ओटीएस पंजीकरण कराने की अपील कर रहे हैं। विभाग के अनुसार, यह अभियान अभी भी जारी रहेगा। इस ओटीएस अभियान में बकेवर कार्यालय सहायक शिवकुमार, प्रवीन कुमार, राहुल चौहान और शिवम कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...