इटावा प्रदर्शनी महोत्सव के अंतर्गत 17 को एक भव्य टैलेंट शो का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
टैलेंट शो की संयोजक नमिता तिवारी हैं, जिनके नेतृत्व में आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का समय सांय 8 बजे से निर्धारित किया गया है।
आयोजकों के अनुसार टैलेंट शो में गायन, नृत्य, अभिनय एवं अन्य कलात्मक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी, जिससे प्रदर्शनी महोत्सव का माहौल और भी रंगीन हो जाएगा। बड़ी संख्या में दर्शकों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
