इटावा प्रदर्शनी में श्री हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न

Share This

श्री श्री गौर निताई परिवार द्वारा इटावा नुमाइश प्रदर्शनी के तत्वावधान में आयोजित श्री हरिनाम संकीर्तन एवं सत्संग कार्यक्रम दिनांक 11 दिसंबर, गुरुवार को प्रदर्शनी पंडाल में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक इटावा माननीया सरिता भदौरिया रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य माननीय विशाल कपूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सक्सेना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

ब्रह्म मध्य गौणीय संप्रदाय के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सनातन धर्म प्रचारक पंडित मनुपुत्र दास द्वारा भव्य हरिनाम संकीर्तन एवं सत्संग प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि इटावा जैसी ऐतिहासिक भूमि पर पंडित मनुपुत्र दास द्वारा युवाओं एवं नौजवानों में भक्ति भाव जागृत करना अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है।

कार्यक्रम के दौरान विनीता माताजी एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया, जिससे पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में झूम उठे। वहीं पंडित मनुपुत्र दास ने अपने प्रवचन में कहा कि भक्तों को अहंकार त्याग कर सरल भाव से भगवान की भक्ति करनी चाहिए तथा गुरु और गोविंद की प्रसन्नता हेतु नित्य हरिनाम जप एवं शास्त्र अध्ययन करना चाहिए।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा गोलोकवास भगवान नरसिंह की प्रकट लीला का मंचन भी किया गया, जिसने उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वेद प्रकाश प्रभु, प्रशांत प्रभु, पवन प्रभु, अखिल प्रभु, आशीष प्रभु, बलराम प्रभु, वंश प्रभु, राजीव चौधरी प्रभु, रजत प्रभु, प्रियांशु प्रभु सहित अनेक भक्तों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन बेनीराम प्रभु द्वारा किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...