इटावा सफारी पार्क में वन्यजीव रेस्क्यू पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, 69 वन कर्मियों ने लिया हिस्सा

Share This

इटावा सफारी पार्क के मल्टीपरपज़ हॉल मे वन्यजीव रेस्क्यू विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, चंबल वाइल्डलाइफ सेंचुरी प्रभाग एवं इटावा सफारी पार्क के कुल 69 वन कर्मियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ इटावा सफारी पार्क के निदेशक/वन संरक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वन कर्मियों को वन्यजीवों के रेस्क्यू संबंधी अधिक से अधिक तकनीकी जानकारी प्रदान करना तथा उनकी क्षमता को और विकसित करना है।

प्रशिक्षण के दौरान इटावा सफारी पार्क के उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने सरीसृपों तथा उनसे जुड़े रेस्क्यू तरीकों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके अलावा बी.एन. सिंह (बायोलॉजिस्ट) ने वन्यजीव प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की, वहीं डॉ. रोबिन यादव और डॉ. शैलेंद्र सिंह ने रेस्क्यू उपकरणों, उनकी उपयोग विधियों और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागी वन कर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें सफारी पार्क का भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान रेस्क्यू किए गए लेपर्ड्स एवं अन्य वन्यजीवों की देख-रेख संबंधी प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया।

वन्यजीव संरक्षण और त्वरित रेस्क्यू कार्यों को और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...