समाजवादी पार्टी ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस, जिला कार्यालय पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी

Share This

संविधान निर्माता एवं भारतीय लोकतंत्र के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी द्वारा आज पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहा पहुंचे, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।

गोष्ठी में इटावा के माननीय सांसद जितेंद्र दोहरे, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, SIR प्रभारी उदयभान सिंह यादव, सपा निगरानी समिति अध्यक्ष लाखन सिंह जाटव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, सपा प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुले सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सपा नेत्री नम्रता सिंह दोहरे, सपा नेत्री संगीता राजपूत, सपा नेता संतोष कुमार राजपूत, जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव पिंटू, पूर्व नगर अध्यक्ष नफीसुल हसन अंसारी, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष किशन यादव, छात्रसभा जिला अध्यक्ष रवी यादव, जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, राजकुमार यादव, मनोज राणा, कमलेश चंद्र यादव, ज्वाला कठेरिया, राकेश यादव, जसकरन सिंह कठेरिया, अजय वीर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेंद्र निराला, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...