लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Share This

मानिकपुर मोड़ स्थित लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनय कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, लायन सफारी इटावा ने फीता काटकर किया।

वार्षिक खेलकूद के प्रथम दिवस में प्री-नर्सरी से कक्षा 1 तक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की विशेषता तब देखने को मिली जब प्री-नर्सरी के बच्चों के अभिभावकों ने भी उनके साथ खेलों में हिस्सा लिया, जिससे पूरे परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण बन गया। अंत में अभिभावकों और बच्चों द्वारा प्रस्तुत जुम्मा डांस ने सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि विनय कुमार ने बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करते रहें।” कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् राजीव चौहान ने खेलों व स्वस्थ पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला और अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास में सहयोग करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षक आनंद मित्तल, कमलेश कांत यादव, विद्यालय के अध्यक्ष कमल सिंह, कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, डायरेक्टर मंजेश तथा प्रिंसिपल कार्व यादव उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने आने वाले दिनों में उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भी विविध खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित करने की जानकारी दी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी