`डीपीएस इटावा में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा का भव्य स्वागत, छात्रों ने लिया विज्ञान का अनुभवात्मक पाठ

Share This

डीपीएस इटावा में रविवार को प्रतिष्ठित भौतिक विज्ञानी, कॉन्सेप्ट्स ऑफ फिज़िक्स के लेखक एवं पद्मश्री सम्मानित प्रोफेसर एच.सी. वर्मा का आगमन विद्यालय के लिए गौरव का क्षण रहा। उनके स्वागत के साथ पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रो. वर्मा ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए LEPTON – Learning Physics Through Nature कार्यक्रम का संचालन किया, जिसमें उन्होंने प्रकृति के माध्यम से भौतिकी को सरल, रोचक और अनुभवात्मक तरीके से समझाया। छात्रों ने इस अनोखे सत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इसके बाद प्रो. वर्मा ने विद्यालय की विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न कार्यशील मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रदर्शनी के उपरांत उन्होंने एयरोस्पेस लैब का भ्रमण किया और छात्रों को वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रिंसिपल मैम, मनोज सर, पंकज रावत सर तथा पूरे विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। वहीं, ब्रिजेश दीक्षित सर और अमित कुमार बाजपेयी सर भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे और अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी