SAI सैफई केंद्र की वरिष्ठ हैंडबॉल प्रशिक्षक कांता पाराशर को 32 वर्षों की सेवा के बाद भावनात्मक विदाई

Share This

मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) सैफई केंद्र की इंचार्ज और वरिष्ठ हैंडबॉल प्रशिक्षक कांता पाराशर को 32 वर्षों की लंबी और उत्कृष्ट सेवाओं के उपरांत भावनात्मक विदाई दी गई। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, कोचों और सामाजिक प्रतिनिधियों की भारी मौजूदगी ने माहौल को अत्यंत संवेदनशील बना दिया।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से आए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने समारोह में शामिल होकर उनके योगदान को याद किया और सम्मान प्रकट किया। सैफई प्रशिक्षण केंद्र के सैकड़ों खिलाड़ियों की उपस्थिति इस बात का संकेत थी कि कांता पाराशर ने तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ अनुशासन, समर्पण और संघर्ष के मूल मंत्र भी खिलाड़ियों को सिखाए।

राष्ट्रीय खेल अधिकारियों की उपस्थिति कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ से -हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर निवेदिता चोपड़ा, अभिरामी (डाइटिशियन), एथलेटिक्स कोच धर्मेंद्र, अब्दुल (वाई-पी रीजनल सेंटर लखनऊ), उनकी बैचमेट प्रमिला (हॉकी कोच एवं केंद्र इंचार्ज हिसार), अमिता (रिटायर्ड हॉकी कोच) और नीलम (बास्केटबॉल कोच) उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त उनके परिजन—भागवत पाराशर, मोहित हांडा, रितेश, चित्रा और अदिति—भी इस विशेष अवसर के साक्षी बने। स्थानीय खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने उपहार प्रदान कर उनका सम्मान किया।

विदाई के क्षणों में भावुक हुईं प्रशिक्षक समारोह को संबोधित करते हुए कांता पाराशर भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा— “सैफई में आने के समय मन बहुत कमजोर था, लेकिन यहां के दो वर्ष मेरे 32 साल के पूरे करियर में सबसे बेहतर रहे। यहां मिला सम्मान, सहयोग और कार्य का माहौल जीवनभर याद रहेगा।”

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के साथ उनका रिश्ता सिर्फ प्रशिक्षक का नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और अभिभावक जैसा रहा। चौंतीस वर्षों का शानदार करियर कांता पाराशर का करियर अनेक उपलब्धियों से भरा रहा—2003 में हिमाचल प्रदेश के उन्ना जिला स्पोर्ट्स सेंटर में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित
2005 में बेस्ट कोच अवॉर्ड, 2016 से 2020 तक लगातार उत्कृष्ट प्रशिक्षक पुरस्कार, उनके मार्गदर्शन में एसटीसी सैफई की हैंडबॉल टीम ने पहली बार इंटर-साईं प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
2003 (हांगकांग) और 2025 (उज्बेकिस्तान) में आयोजित जूनियर एशिया हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत की नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व

संपूर्ण सैफई केंद्र ने दी शुभकामनाएँ कार्यक्रम के अंत में पूरे SAI सैफई केंद्र ने एकजुट होकर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके अमूल्य योगदान को अविस्मरणीय बताया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...