इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी और गुम हुए 101 मोबाइल फोन बरामद, पीड़ितों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Share This

इटावा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी और गुम हुए कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सर्विलांस सेल और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए यह कार्रवाई की। बरामद मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैं, जिन्हें पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।

मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनता द्वारा गुम हुए मोबाइल फोनों से संबंधित शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम को खोजबीन का निर्देश दिया गया था।

टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल कार्यवाही के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और दिल्ली से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मोबाइल चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अपने मोबाइल फोन वापस पाने वाले लोगों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी। सभी ने इटावा पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

पीड़ितों में से एक कुमकुम ने बताया, “हमारे घर से दो महंगे एंड्रॉयड फोन एक साल पहले चोरी हो गए थे। पुलिस ने हमें सूचना दी कि हमारे फोन मिल गए हैं। आज हमें दोनों फोन वापस मिल गए हैं, जिसके लिए हम इटावा पुलिस के बेहद आभारी हैं।”

बरामद मोबाइल फोनों में कई कंपनियों के हैंडसेट शामिल हैं —
ओप्पो (13), वीवो (24), रियलमी (17), रेडमी (6), सैमसंग (10), इनफिनिक्स (4), टैक्नो (2), पोको (7), वन प्लस (7), मोटोरोला (4), आईक्यू (3), नोकिया (1), लावा (1), नथिंग (1) और आईफोन (1)।

इस सफलता ने न केवल इटावा पुलिस की तकनीकी दक्षता को साबित किया है, बल्कि नागरिकों का पुलिस पर भरोसा भी और अधिक मजबूत किया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...