एससीए शूटर्स एकेडमी की दूसरी शूटिंग रेंज का भव्य शुभारंभ — इटावा के नन्हें प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Share This

जनपद में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से एससीए शूटर्स एकेडमी की दूसरी शूटिंग रेंज का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। यह नई शाखा विशेष रूप से छोटे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को समर्पित की गई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट चन्द्र मोहन तिवारी के पिता अनिल कुमार तिवारी तथा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना। रेंज के शुभारंभ अवसर पर इटावा के कई युवा खिलाड़ी, प्रतिष्ठित शूटर एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यशवीर सिंह, प्रशांत तिवारी, सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी, विमल भदौरिया, राजीव कुमार, ऋत्विक तिवारी, शानू, प्रांशु, सुमित कुशवाहा, जितेन्द्र, आनंद द्वेदी, ध्रुव श्रीवास्तव, सुजल तिवारी, शिवम पाल, अग्रज प्रताप सिंह, निखिल, सचिन, सोनम शर्मा, श्रव्या तिवारी, ईवा तिवारी, विवान सहित अनेक युवा मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट शूटर चन्द्र मोहन तिवारी ने इस अवसर पर कहा —

“यह एकेडमी मेरे जन्मदिन पर इटावा के बच्चों के लिए मेरा उपहार है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे जनपद की भावी पीढ़ी को शूटिंग जैसे खेल की उत्कृष्ट सुविधाएं और प्रशिक्षण यहीं इटावा में मिल सके।”

उन्होंने बताया कि नई रेंज में बच्चों के प्रशिक्षण के लिए जर्मनी निर्मित ईएसटी सेंसर, राइफल-पिस्टल एवं एसएआई (SAI) प्रमाणित प्रशिक्षित कोच जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि एससीए शूटर्स एकेडमी इटावा की पहली और एकमात्र एकेडमी है, जिसे उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन (लखनऊ) से मान्यता प्राप्त है।

नई शाखा के शुभारंभ से अब जनपद के नन्हें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के अवसर मिलने की उम्मीद जग गई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...