“सफारी भ्रमण हमारे लिए सुनहरे सपने जैसा अनुभव” — बुजुर्गों ने व्यक्त की भावनाएं

Share This

इटावा सफारी पार्क में आयोजित एक विशेष ‘अनुभूति कार्यक्रम’ ने आज वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान और मन में नई ऊर्जा भर दी। यह कार्यक्रम सफारी निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें सरोज वृद्धाश्रम, इटावा (शालिनी मेमोरियल संस्थान, लखनऊ द्वारा संचालित) के 40 वृद्धजनों ने भाग लिया — जिनमें 16 महिलाएं और 24 पुरुष शामिल थे।

गौरतलब है कि ‘अनुभूति कार्यक्रम’ की शुरुआत 29 जुलाई 2024 को की गई थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण पृष्ठभूमि के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को सफारी पार्क का निःशुल्क भ्रमण कराकर उन्हें वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के प्रति प्रेरित करना है।

आज के विशेष सत्र में इन बुजुर्ग प्रतिभागियों को सफारी भ्रमण का अवसर मिला। भ्रमण के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने मनन सभागार में जलपान के साथ अपने अनुभव साझा किए। सफारी के उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने वृद्धजनों से संवाद कर उनके अनुभव सुने। सभी ने एक स्वर में कहा —

“सफारी भ्रमण हमारे लिए एक सुनहरे सपने जैसा अनुभव रहा। पहली बार इतने निकट से वन्यजीवों को देखकर जीवन में नई खुशी मिली।” वृद्धजनों ने इस अनूठे अवसर के लिए सफारी प्रबंधन और सरोज वृद्धाश्रम के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, बायोलॉजिस्ट बी.एन. सिंह, शिक्षा अधिकारी कार्तिक द्विवेदी, तथा सरोज वृद्धाश्रम के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. आशीष त्रिपाठी सहित उनका पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

यह आयोजन न केवल सकारात्मक सामाजिक पहल का उदाहरण बना, बल्कि यह भी साबित किया कि प्रकृति से जुड़ाव हर आयु वर्ग के लिए आनंद और आत्मिक शांति का माध्यम है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी