यूपीयूएमएस सैफई में संक्रमण रोकथाम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा  कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नर्सिंग स्टाफ एवं रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए इन्फेक्शन प्रिवेंशन (संक्रमण रोकथाम) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण से जुड़ी जागरूकता बढ़ाना तथा चिकित्सकीय कार्यों में सुरक्षित और प्रभावी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. कल्पना कुमारी के संबोधन से हुई। उन्होंने संक्रमण की रोकथाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण के प्रभावी उपाय न केवल मरीजों बल्कि स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमण की रोकथाम एंटीबायोटिक प्रतिरोध (Antibiotic Resistance) जैसी गंभीर समस्या से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. अनुराधा ने हाथों की स्वच्छता (हैंड हाइजीन), व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के सही उपयोग तथा स्टेरिलाइजेशन और डिसइन्फेक्शन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. आकांक्षा शर्मा ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य संस्थानों में कचरे के सुरक्षित प्रबंधन की आवश्यकता और उसके प्रभावों के बारे में बताया।

कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ और रेजिडेंट डॉक्टरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के अंत में प्रश्न–उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न रखे और विशेषज्ञों ने उनका समाधान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...