डीबीए अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी का बकेवर में भव्य स्वागत, कहा – अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Share This

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) इटावा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी का बकेवर कस्बे में उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सहकारी संघ के अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने पुष्पमालाएं और अंगवस्त्र भेंट कर अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का आयोजन इटावा रोड स्थित सहकारी संघ कार्यालय के सामने भाजपा कार्यालय पर किया गया। उल्लेखनीय है कि राजेश त्रिपाठी ने हाल ही में हुए डीबीए चुनाव में 145 मतों से विजय प्राप्त कर अध्यक्ष पद हासिल किया था।

अपने स्वागत समारोह में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा अधिवक्ताओं के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया है। मेरे कार्यकाल में किसी भी अधिवक्ता के साथ अन्याय या शोषण नहीं होने दिया जाएगा।”

इस अवसर पर भाजपा नेता गोपाल मोहन शर्मा, एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा, शशिकांत त्रिपाठी, छोटे त्रिपाठी, धरनीधर शुक्ला, छोटे लला दीक्षित, रविंद्र चौहान, कमलेश शर्मा, अंकित शर्मा, हर्ष शर्मा, नंदू शुक्ला और योगेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा, जिसमें अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी