नित्यानंद विद्या निकेतन लखना में विद्यालय के संस्थापक स्व० डॉ०सूर्य प्रकाश त्रिपाठी की जयंती मनाई गई

Share This

बकेवर:- नित्यानंद विद्या निकेतन लखना में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सूर्य प्रकाश त्रिपाठी की जयंती के अवसर पर एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम सी०काव्या रही ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय परिवार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज का दिन विद्यालय के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सूर्य प्रकाश त्रिपाठी को एक सेवाभावी चिकित्सक, दूरदर्शी राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में याद करते हुए कहा कि यह संस्थान उनके सपने का सजीव स्मारक है, जहाँ युवा मस्तिष्कों को सफल व्यक्ति और संवेदनशील नागरिक बनने के लिए तैयार किया जाता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम कुमारी काव्या सी ने अपने संबोधन में छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि शिक्षा एवं अनुशासन का मेल ही व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करता है। विद्यालय के चेयरमैन समीर प्रकाश त्रिपाठी ने अपने पिता के सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया और कहा कि विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेगा।

डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं विद्यालय के मार्गदर्शक आर. एन. दुबे ने संस्थापक डॉक्टर सूर्य प्रकाश त्रिपाठी का जीवन परिचय देते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर सौरभ त्रिपाठी और स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के दूसरे चरण में सह-पाठयक्रम गतिविधियों जैसे अंग्रेजी भाषण, हिंदी दिवस निबंध,राखी निर्माण, दीपक निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला भी प्रस्तुत की गई, जिसने समारोह में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकगणों द्वारा किया गया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...