सहोदय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का संत विवेकानंद में हुआ सफलतापूर्वक आयोजन

Share This

इटावा:- संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में सीबीएसई सहोदय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीबीएसई स्कूल्स के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्रों के मैच सम्पन्न हुए।सीनियर वर्ग में 13 एवं जूनियर वर्ग में 12 सीबीएसई स्कूल्स की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

दूसरे दिन प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा भावना सिंह प्रधानाचार्य डीपीएस इटावा,फादर शीजू जॉर्ज प्रिंसिपल सेंटमेरी इंटर कॉलेज,डॉक्टर एसएन यादव प्रिंसिपल एसएस मेमोरियल सैफई,मनोज एमएस प्रिंसिपल डिवाइन लाइट इंटर कॉलेज के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।प्रतियोगिता के अंतिम दिन संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉ. आनंद ने सभी अतिथियों का पुष्प माला एवं उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए जूनियर वर्ग में सेंट पीटर्स सीनियर्स सेकेंड्री पब्लिक स्कूल जसवन्तनगर के छात्र अंश यादव ने फाइनल मैच में संत विवेकानंद के छात्र काव्य अग्रवाल को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।जूनियर वर्ग में नारायण इंटर कालेज के छात्र कार्तिक जोशी तीसरे स्थान पर रहे।

सीनियर वर्ग का फाइनल मैच एसएस मेमोरियल के शिवांश यादव एवं सेंटमेरी इंटर कॉलेज के शिमिर सिक्रोरिया के बीच खेला गया,फाइनल मैच बेहद ही रोमांचक रहा जिसमें एसएस मेमोरियल के शिवांश यादव ने बाजी मारते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।सीनियर वर्ग में तीसरा स्थान संत विवेकानंद के छात्र ओम शर्मा ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य डॉ.आनंद ने प्रतियोगिता में आए हुए सभी स्कूलों की प्रतिभागी छात्राओं, प्रशिक्षकों के साथ ही आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।प्रतियोगी छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर आनंद ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन की गहराई को समझने का माध्यम है,जो बच्चों में सोच समझ कर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है।प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में तार्किक सोच,रणनीतिक समझ और खेल भावना का विकास करना है।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन ऑब्जर्वर की भूमिका में जे पी यादव प्रिंसिपल एपीएस इंटर कॉलेज की भूमिका भी सराहनीय रही,इसके साथ ही प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज से आए प्रशिक्षक साकिब खान ने शतरंज प्रतियोगिता में ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई।इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में संस्था के वरिष्ठ शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह सेंगर,नवेंदु त्रिपाठी,मुहम्मद फारिक,एलएस चतुर्वेदी,चित्रा परिहार व निधि पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...