पुष्पवर्षा के बीच हुआ पथ संचलन

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- राष्ट्र सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर भ्रमण हेतु पथ संचलन किया। राष्ट्रगीतों की समधुर ध्वनियों के बीच हुए पथ संचलन के दौरान नगर के प्रबुद्धजनों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा भी की।

रविवार को कस्बा के मुहल्ला आजाद रोड स्थित आर्य श्यामा बालिका इण्टर कालेज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्र सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किये गये पथ संचलन का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व ध्वज प्रणाम करके कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस दौरान बौद्धिक विभाग शारीरिक प्रशिक्षण प्रमुख मनीष यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर सह जिला कार्यवाह अमित मिश्रा ने बताया कि आर0एस0एस0 के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित उक्त पथ संचलन आर्य श्यामा बालिका इण्टर कालेज के प्रारम्भ होकर मन्दिर दानसहाय, गिरधारीपुरा होते हुए सती मन्दिर के जयोत्री एकेडमी में सम्पन्न हुआ। इस दौरान पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर, डा0 अनीता जाटव सहित कई समाजसेवियों ने पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा भी की। पथ संचलन के दौरान अश्वनी शुक्ला, डा0 उमाशंकर गुप्ता, विनोद यादव एड0, विशाल चौहान, त्रिलोकी पोरवाल, गौरव गुप्ता, शिवेन्द्र भदौरिया, देवांशु दुबे, रजत गुप्ता, आनन्द कौशल, कृष्णसहाय शुक्ला, जयदीप त्रिपाठी, नीलू पाण्डेय, संजय माधवानी, शेष कुमार ओझा, शेखर राठौर सहित कई स्वयंसेवकों की उपस्थिति के अलावा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह सहित पुलिस बल की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...