गुरु तेग बहादुर पुल से मालगोदाम रोड तक अवैध बाजारों पर व्यापार मंडल की आपत्ति

Share This

गुरु तेग बहादुर पुल से लेकर मालगोदाम रोड तक सड़क किनारे सरकारी जमीनों पर लग रहे अनाधिकृत बाजारों को लेकर व्यापार मंडल ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं रेडीमेड एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देव गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई।

व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बताया कि यह मार्ग शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है, जहां दिनभर भारी यातायात रहता है। सड़क किनारे लगे इन अवैध बाजारों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि तिब्बती बाजार सहित अन्य अस्थायी बाजारों ने फुटपाथों पर कब्जा कर लिया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। साथ ही, बिना कर चुकाए बेचे जा रहे सामानों से शासन को भी राजस्व हानि हो रही है।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि रामनगर क्रॉसिंग बंद होने के कारण पहले से ही इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में अवैध बाजारों का फैलाव स्थिति को और भी गंभीर बना रहा है।

व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमणों और अनधिकृत बाजारों को तत्काल हटाया जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की अनुमति न दी जाए, ताकि यातायात सुचारू रहे और स्थानीय व्यापार को भी संरक्षण मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी