शहर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पार्टी के जनहितकारी नीतियों पर चर्चा हुई और समाज के सभी वर्गों के उत्थान हेतु संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। मंचासीन वक्ताओं ने शिव प्रसाद यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। झांसी नगर में आयोजित इस कार्यक्रम की झलकियों में उत्साह, एकता और जनसेवा की भावना स्पष्ट दिखाई दी।

