भगवान को जाति भेदभाव में बांटना अज्ञानता का प्रतीक- हरभजन दास

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- किसी भी समाज द्वारा भगवान को जाति के भेदभाव में बांटना स्वयं में अज्ञानता का प्रतीक हैं। भगवान सबके हैं और सभी मानव जीव में भगवान की शक्तियां विद्यमान हैं।

शारदीय नवरात्रि की महानवमी के उपलक्ष्य में कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर स्थित माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में सन्त विवेकानन्द जागृति समिति भरथना के तत्वाधान में ‘‘हम सबके हैं राम‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री पिलुआ महावीर जी महाराज मन्दिर के महन्त स्वामी हरभजन दास ने कहा कि मर्यादा पुरूर्षोत्तम प्रभु श्रीराम सम्पूर्ण समाज के लिए आदर्श हैं। उनके जीवन में चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थितियां आयीं हों, लेकिन उन्होंने सदैव ही अपनी मर्यादा में रहकर सकारात्मकता के साथ उनका सामना किया और सफलता से परिचित हुए। इससे पहले विश्वात्मा वन पचनदा संगम इटावा के श्रीश्री 108 महन्त स्वामी ने भी उपस्थितजनों को अपने प्रवचन रूपी ज्ञान से प्रकाशवान किया। साथ ही समिति के पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन उपरान्त यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर सर्वकल्याण की कामना की तथा संगीतमयी भजनों से लोग आनन्दित हुए। समिति पदाधिकारियों ने सन्त द्वय का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर गुरलदास नन्दवानी, वीरेन्द्र सिंह चौहान, जमुनादास लखवानी, विष्णु सिंह भदौरिया, अखिलेश पोरवाल, रामप्रकाश पाल, अनिल श्रीवास्तव, रामपाल सिंह राठौर, राजेन्द्र चौधरी, रामशंकर वर्मा, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, मंगल सिंह भदौरिया, आर0एन0 दुबे, वेदप्रकाश मयंक, दिवाकान्त शुक्ला, रामजी भदौरिया, अरविन्द रावत, निशान्त पोरवाल, अशोक रावत सहित कई गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन करूणाशंकर दुबे ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...