लखना के कालिका मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ः हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बाईपास पर लगा भारी जाम

Share This

लखना/बकेवर:- लखना के ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर में शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार रात से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से आए भक्तों ने मंदिर परिसर में डेरा डाल दिया था। सुबह कपाट खुलते ही भक्तों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी, जो दिन भर जारी रही। इस दौरान बाईपास पर भारी जाम की स्थिति भी बनी रही।

दिन भर श्रद्धालु पैदल चलकर मां के दरबार में मत्था टेकते रहे। झंडा और घंटा चढ़ाने का सिलसिला भी लगातार चलता रहा। नवविवाहित जोड़ों ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर और लखना-बकेवर मार्ग पर दिन भर भारी भीड़ देखी गई।

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक मंदिर के अंदर और गेट पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। महिला आरक्षियों के साथ उन्होंने लाउडस्पीकर से महिलाओं को चोर-उचक्कों से सावधान रहने की घोषणा भी की।

बाईपास तिराहे पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही के कारण भारी जाम लग गया। थानाध्यक्ष भरेह जगदीश भाटी और अन्य थानों से आए पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया था। उन्होंने दिन भर कड़ी मशक्कत करते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया।

लवेदी थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर भी पुलिस आरक्षियों के साथ मंदिर परिसर के आसपास तैनात रहीं। पक्का तालाब पर पुलिस बल के साथ आपदा प्रबंधन की एसडीआरएफ टीम भी मुस्तैदी से डटी रही। दिन भर भक्तों का तालाब में स्नान करने का तांता लगा रहा। मान्यता है कि कालिका मंदिर में मनौती पूरी होने पर पूजा से पहले तालाब में आचमन या स्नान करना आवश्यक होता है।

मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ होने पर भक्तों को बाहर निकालने के लिए बड़े अहाते से रास्ता बनाया गया था। लखना चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार ने पूरे मंदिर परिसर, बाईपास तिराहे, तालाब, मंदिर निकासी गेट और अन्य बैरियरों पर पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की। नगर पंचायत बकेवर और लखना द्वारा दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालुओं के लिए मेला परिसर में पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर भी लगाए गए थे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...