राजीव यादव की आत्महत्या पर सपा और भाजपा दोनों चुप, पेड कैंपेन से सच दबाने की तैयारी

Share This

नगर पालिका इटावा में फैले भ्रष्टाचार और राजीव यादव की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। सपा और भाजपा दोनों ही पार्टियों के लिए यह मुद्दा गले की हड्डी साबित हो रहा है। खासकर पूर्व चेयरमैन कुलदीप उर्फ़ संटू गुप्ता का नाम सामने आने से सपा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एक तरफ पार्टी का पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) गठजोड़ पीड़ित परिवार के पक्ष में खड़ा होने का दबाव बना रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठी ज्योति गुप्ता को बचाने का सवाल पार्टी संगठन के सामने खड़ा है।

भाजपा भी इस मामले से अछूती नहीं है। नगर पालिका से जुड़े कई कामों और ठेकों से भाजपा के कुछ स्थानीय नेता और कार्यकर्ता हर महीने अच्छा-खासा लाभ लेते हैं। यही कारण है कि विपक्ष के तौर पर भाजपा भी इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रही है। जनता के बीच यह चर्चा तेज है कि यदि भाजपा वास्तव में नगर पालिका के भ्रष्टाचार के खिलाफ है, तो उसे बिना किसी डर के सामने आकर पीड़ित परिवार का समर्थन करना चाहिए।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक और गंभीर आशंका जताई जा रही है। पूरी संभावना है कि आने वाले दिनों में मृतक राजीव यादव को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की जाएगी। झूठी कहानियाँ और नकारात्मक अभियान चलाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा सकता है, ताकि असली सवाल और असली जिम्मेदार लोग बच निकलें। यह प्रवृत्ति न केवल निंदनीय है, बल्कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय भी है।

इटावा के नागरिकों का आक्रोश अब सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में साफ झलक रहा है। लोग खुलकर कह रहे हैं कि चाहे सत्ता किसी भी पार्टी की हो, नगर पालिका के भ्रष्टाचार का हिसाब लिया जाना चाहिए। जनता के सहयोग से चुने गए प्रतिनिधि यदि जनता की उम्मीदों को तोड़ते हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं, तो उन्हें राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

इस समय इटावा के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सच और झूठ में फर्क करे। पेड न्यूज़, पेड पोस्ट और खरीदे गए अभियान के जाल में न फंसे, बल्कि भ्रष्टाचार के असली चेहरों को पहचानकर उनका विरोध करे। राजीव यादव की मौत सिर्फ एक परिवार का नुकसान नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर इस तरह के “पेड” नेताओं और उनके संरक्षकों को उनकी असलियत दिखाएं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी