कृषि विश्वविद्यालय कानपुर और हार्वेस्ट हार्मोनिक्स यूएसए के बीच ऑनलाइन बैठक, कृषि उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा

Share This

चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के कृषि अभियंत्रण संकाय की पहल पर कुलपति डा. आनन्द कुमार सिंह और अधिष्ठाता डा. एन.के. शर्मा ने 24 सितंबर 2025 को हार्वेस्ट हार्मोनिक्स, यूएसए कंपनी के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की। बैठक में कृषि क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं और विशेष रूप से किसानों की आय बढ़ाने में हार्वेस्ट हार्मोनिक्स कंपनी किस प्रकार मददगार हो सकती है पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में कंपनी द्वारा विकसित तकनीक का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसे देखकर कुलपति महोदय ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगामी समय में विश्वविद्यालय और हार्वेस्ट हार्मोनिक्स के बीच समझौता होने पर वैज्ञानिक ट्रायल्स लगाने पर विचार किया जाएगा। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कुलपति ने डा. पी.के. सिंह और डा. एन.के. शर्मा को निर्देशित किया।

इस तकनीक के माध्यम से बिना रसायन और उर्वरक के कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। डा. एन.के. शर्मा ने तकनीकी प्रस्तुतीकरण में प्रश्न करते हुए इसे कृषि अभियंत्रण संकाय में प्रयोग कर वैज्ञानिक ट्रायल्स लगाने का अनुरोध किया। यह तकनीक किसी भी प्रकार के इरीगेशन सिस्टम के साथ उपयोग की जा सकती है।

ऑनलाइन बैठक में प्रमुख रूप से हार्वेस्ट हार्मोनिक्स के सीईओ फ्रांसेस्को अर्लिया, प्रशासनिक निदेशक मेरी रोनाल्ड, निदेशक डा. दीप्तनु बानिक, डा. के.के. पटेल, डा. टी.के. माहेश्वरी, डा. पी.के.एस. भदौरिया और विश्वविद्यालय के डा. कौशल कुमार, डा. सर्वेश कुमार सहित अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...